Delhi Archives - Prabhat Bharat

त्वैश मिश्रा को मिला रामनाथ गोयनका अवार्ड
नई दिल्ली। बड़ी खबर आ रही है दिल्ली से जहां पर द इकोनॉमिक्स टाइम्स के वरिष्ठ पत्रकार त्वैश मिश्रा को रामनाथ गोयनका अवार्ड से सम्मानित किया गया है उनको यह सम्मान केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी द्वारा प्रदान किया गया है आपको बता दें कि त्वैश मिश्रा काफी दिनों से द इकोनॉमिक्स टाइम्स के लिए काम कर रहे हैं त्वैश मिश्रा वरिष्ठ पत्रकार वसीन्द्र मिश्रा के पुत्र हैं त्वैश की इस उपलब्धि से उनके परिवारजनों और मित्रों में खुशी है।

त्वैश की स्टोरी जिसमें उन्होंने “रसिया और यूक्रेन वार के कारण भारतीय रेलवे के द्वारा चाइना की बनी हुई पहिया इंपोर्ट की थी” का वर्णन किया था और इसी स्टोरी को इस अवार्ड के लिए चुना गया।

The post त्वैश मिश्रा को मिला रामनाथ गोयनका अवार्ड appeared first on Prabhat Bharat.

क्या विदेशी स्रोतों से भी लिये गये हैं राजनैतिक चंदे, इक्कीस मार्च को होगा खुलासा
अम्बिकेश्वर पाण्डेय। भारत में सर्वोच्च न्यायालय के संविधान पीठ ने एक बार फिर साबित किया है कि वह हमारे लोकतंत्र को मजबूत करने और सुरक्षित रखने में प्रभावी भूमिका निभा सकता है। चुनावी बांड के मामले में सुप्रीम कोर्ट के आये निर्णय और दिखाई गई सख्ती से भारत की जनता में जो पढ़ी लिखी है उसमें न्यायालय के प्रति एक विश्वास जगह है कि न्यायालय ही हैं जो अब राजनैतिक चंदे और मनी लैंडिंग अधिनियम की संभावनाओं को खत्म कर सकता है

सर्वोच्च न्यायालय के आदेश के बाद चुनाव आयोग द्वारा जारी किए गए राजनैतिक चंदों की डिटेल से एक बात तो साबित हो गई है कि भारत में विदेशी स्रोतों से राजनैतिक चंदे भी लिए गए जिनकी लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम उन्नीस सौ इक्यावन में सख्त रूप से मनाही है

भारतीय लोकतंत्र में राजनैतिक पार्टियों के पास अपनी अपनी समस्या हैं राजनेताओ की माने तो एक लोकसभा क्षेत्र में 20 लाख मतदाता हो सकते हैं। लोकसभा का क्षेत्रफल भी काफी बडा होता है। राजनैतिक पार्टियों और उम्मीदवारों को हर मतदाता तक अपनी बात पहुंचाने के लिए कई माध्यमों का सहारा लेना पड़ता है और जब से तकनीक का विकास हुआ सबसे माध्यम भी अलग-अलग इस तरीके से बढ गए जो कॉफी महंगे भी होते हैं। आधुनिक युग में अब जब तकनीक का विकास हो चुका है तो नए नए तरीके प्रचार के उपलब्ध हो गए लेकिन वह सभी काफी खर्चीले भी है। अब तो एक नया ट्रेंड चल गया है। चुनाव में जीतने की संभावनाओं पता करने के लिए राजनैतिक दल अब प्राइवेट फर्मों से प्रमुख समस्याओं पर अध्ययन और सर्वे कराने लगे हैं जिससे उनको क्षेत्र की मुख्य समस्या का पता चल जाता है।

यहां तक कि कौन सा उम्मीदवार जीत रहा है इसका भी एक आइडिया मिल जाता है। इन सर्वे कार्यों में भी राजनैतिक दल बडा व्यय करते हैं अब जब सर्वे से उनको मुख्य समस्या का पता चल जाता है तो अगर उनकी सरकार है तो वे उस समस्या के संबंध में सरकार से आदेश पास करा लेते हैं और अगर वह विपक्ष में तो उसी समस्या का उस मतदाता के सामने निदान करने का वादा करते हैं। इस परिस्थिति में व्यय बढता ही चला जाता है।

अभी चुनाव आयोग की नियमों को देखें तो जो उम्मीदवार होता है उसके खर्च की तो सीमा है लेकिन पार्टी के खर्च की कोई सीमा नहीं है ऐसे में राजनैतिक चंदे की जरूरत पडती है क्योंकि बिना चुनावी चंदे के लड़ना और जीतना असंभव सा लगता है। बीते 5 वर्षों में राजनीतिक दलों को ₹160 अरब का राजनैतिक चंदा मिला है। इन चंदों को लेने में न ही कानून का पालन किया किया गया और न ही आम मतदाता के अधिकारों को सुरक्षित किया गया है अब ऐसे में जब सरकार ऐसे कॉरपोरेट घरानों से ऐसे ऐसे चंदे ले रही हो जो खुद उनके द्वारा बनाये गये कानूनों के विपरीत हो। तो मतदाताओं विश्वास लडखाडा सा जाता है।

अब 21 तारीख को फिर से एसबीआई को पूरा डिटेल भारतीय चुनाव आयोग को देना अब देखने वाली बात यह होगी कि 21तारीख को इसके बाद और आगे क्या खुलासा होता है

The post क्या विदेशी स्रोतों से भी लिये गये हैं राजनैतिक चंदे, इक्कीस मार्च को होगा खुलासा appeared first on Prabhat Bharat.

सेण्टर फॉर सिविल सोसाइटी ने कराया शिक्षक प्रशिक्षण कार्यक्रम
नई दिल्ली, 2 मार्च 2024, सेंटर फॉर सिविल सोसाइटी (सीसीएस) ने नेशनल इंडिपेंडेंट स्कूल्स एलायंस (एनआईएसए) और स्टोन्स2माइलस्टोन्स के सहयोग से चुनिंदा स्कूल शिक्षकों के लिए “टॉक टैक्टिक्स: इम्पैक्टफुल कम्युनिकेशन इन इंग्लिश” मास्टरक्लास  अयोजित किया। इस मास्टरक्लास का नेतृत्व अनुभवी मास्टर ट्रेनर रूपा धवन ने किया, जिनके पास शिक्षकों के लिए पेशेवर विकास और नेतृत्व विकास में 30 वर्षों से अधिक का अनुभव है| इस कार्यक्रम का आयोजन इंडिया इंटरनेशनल सेंटर में किया गया था। मास्टरक्लास में 120 से अधिक चयनित शिक्षकों ने भाग लिया, जो सीसीएस द्वारा बोलो इंग्लिश प्रोजेक्ट के सक्रिय भागीदार हैं, जिसका उद्देश्य शिक्षकों और कक्षाओं को सशक्त बनाकर बच्चों में अंग्रेजी भाषा कौशल में सुधार करना है। कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण विभिन्न कक्षा सहभागिता तकनीकों और बच्चों को उनकी संबंधित कक्षाओं में संलग्न करने के माध्यम के रूप में अंग्रेजी का उपयोग करने पर ट्रेनर द्वारा प्रदान किया गया एक व्यापक और व्यावहारिक प्रशिक्षण था। शिक्षक ने गतिविधि-आधारित, मज़ेदार और भागीदारी वाले माहौल में कक्षा में जुड़ाव और अंग्रेजी संचार की मूल बातें सीखीं।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि श्री मधुसूदन सादुला, अध्यक्ष, तेलंगाना मान्यता प्राप्त स्कूल प्रबंधन एसोसिएशन (टीआरएसएमए) थे, जिन्होंने ऐसे कार्यक्रमों की प्रासंगिकता पर जोर दिया और कहा कि “किसी को अपनी पसंद से शिक्षक बनना चाहिए, संयोग से नहीं”। उन्होंने आगे कहा कि “शिक्षक राष्ट्र के भविष्य का निर्माण करते हैं और उस आवश्यकता को पूरा करने और राष्ट्र निर्माण में योगदान देने के लिए उनकी क्षमता का निर्माण करना महत्वपूर्ण है”। वर्तमान चरण में इस कार्यक्रम में देश भर से 9200 से अधिक शिक्षक भाग ले रहे हैं। चल रहे चरण में भाग लेने वाले शिक्षकों में से, शीर्ष 80 शिक्षकों को कार्यक्रम के विभिन्न मॉड्यूल में उनके प्रदर्शन के आधार पर चुना जाएगा, और इंडिया हैबिटेट सेंटर में निर्धारित राष्ट्रीय स्तर के कार्यक्रम में बहुत योग्य पुरस्कार प्राप्त करने के लिए आमंत्रित किया जाएगा। सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले स्कूलों को उसी आयोजन के दौरान विशेष पुरस्कार भी प्राप्त होंगे।

सभा में श्री राजेश मल्होत्रा, निदेशक-साईनाथ पब्लिक स्कूल, श्री संदीप सचदेवा, निदेशक-सन सी पब्लिक स्कूल, श्री सूर्यांश कुमार, शैक्षणिक समन्वयक-सूर्या मॉडल स्कूल श्री विकास जैन, निदेशक, जेजीएम स्कूल सहित अन्य गणमान्य व्यक्तियों ने भी भाग लिया और संबोधित किया। प्रभाकर रेड्डी, सलाहकार-टीआरएसएमए और डॉ. अमित चंद्रा, सीईओ, सीसीएस भी इस कार्यक्रम में मौजुद रह रहे हैं। नितेश आनंद, फेलो, सीसीएस ने कार्यक्रम के अंत में सभी को धन्यवाद ज्ञापन दिया और पहल की प्रासंगिकता और इसके तहत आने वाले कार्यक्रमों के बारे में साझा किया।

एक संयुक्त बयान में, सीसीएस और एनआईएसए ने अपना विश्वास व्यक्त किया कि इस तरह के मास्टरक्लास बजट निजी स्कूलों के शिक्षकों और भारत के भविष्य को आकार देने के अपने प्रतिबद्ध काम में लगातार सीखने और बेहतर बनने की उनकी उत्सुकता का एक शक्तिशाली प्रतिनिधित्व हैं।

The post सेण्टर फॉर सिविल सोसाइटी ने कराया शिक्षक प्रशिक्षण कार्यक्रम  appeared first on Prabhat Bharat.

आफताब ने नार्को में भी माना, श्रद्धा को बेरहमी से मारा
नई दिल्ली, प्रमुख संवाददाता। आफताब ने नार्को परीक्षण के दौरान भी श्रद्धा की बेरहमी से हत्या करने की बात कबूल की है। उसने बताया कि श्रद्धा के शव के टुकड़े करने के लिए कई हथियारों का इस्तेमाल किया। उसने हथियार, श्रद्धा के कपड़े और मोबाइल कहां फेंके इसकी भी जानकारी दी। इससे पहले आफताब ने पॉलीग्राफ टेस्ट में श्रद्धा की हत्या का जुर्म कबूला था।

एफएसएल के अधिकारी संजीव गुप्ता ने बताया कि नार्को परीक्षण और पॉलीग्राफ जांच के दौरान आफताब ने जो भी जवाब दिए, इसकी रिपोर्ट जल्द ही पुलिस से साझा की जाएगी। इसके बाद जांच टीम तय करेंगी कि उन्हें तफ्तीश में आगे क्या करना है। दरअसल कई बार इन दोनों परीक्षणों के बाद जांच टीम ब्रेन मैपिंग टेस्ट से भी आरोपी को गुजारना चाहती है। इस केस में क्या होता है, यह रिपोर्ट आने के बाद तय होगा।

पोस्ट नार्को परीक्षण दो-तीन दिन बाद होगा

नार्को के बाद एक पोस्ट परीक्षण भी किया जाता है। लिहाजा अब आफताब को डॉक्टर्स की राय के मुताबिक 2-3 दिन बाद पोस्ट नार्को परीक्षण के लिए एफएसएल लैब लाया जाएगा। इसमें उसकी काउंसलिंग होगी। उसके द्वारा दिए गए सवालों के जवाब के बारे में भी उसे जानकारी दी जाएगी, ताकि उसे देखकर यह पता लगाया जा सके कि वह कितना सहज है।

हत्या के सबूतों से जुड़े सवाल पर ज्यादा जोर

आफताब के नार्को परीक्षण के लिए पुलिस अफसरों ने मनोवैज्ञानिकों की एक टीम के साथ सवालों की एक लंबी फेहरिस्त तैयार की थी। जिन सवालों पर पुलिस का ज्यादा जोर था, वो सवाल सीधे सबूतों से जुड़े हैं। जैसे श्रद्धा के टुकड़े या हड्डियां कहां-कहां हो सकती हैं? उसने कहां फेंके? श्रद्धा का मोबाइल और कपड़े कहां है? हत्या क्यों और किस दिन की। उसे कैसे मारा? वारदात के समय श्रद्धा के और खुद के पहने कपड़े उसने कहां छुपाए? इसके अलावा शव के टुकडे कैसे किए? उसके लिए हथियार कहां से खरीदे? टुकड़ों को घर में कितने वक्त तक रखा? टुकड़ों को कहां-कहां ठिकाने लगाया? और हथियार कहां फेंके

The post आफताब ने नार्को में भी माना, श्रद्धा को बेरहमी से मारा appeared first on Prabhat Bharat.

5g और क्रेडिट कार्ड के बहाने अब शुरू हुई ठगी
राज्य संवाददाता। दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने 5जी नेटवर्क और क्रेडिट कार्ड एक्टिवेट करने के नाम पर फर्जीवाड़ा करने वाले एक गिरोह का पर्दाफाश किया है। इस संबंध में पुलिस ने तीन जालसाजों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों में मोहम्मद जाहिद, पवन सिंह और रवि मितल शामिल हैं।

एक आरोपी सिविल इंजीनियरिंग ड्रॉपआउट है। पुलिस ने इनके पास से लैपटॉप, स्वाइप मशीन, आईफोन, सिमकार्ड, विभिन्न बैंक के डेबिट कार्ड बरामद किए हैं और जालसाजी की रकम के लिए इस्तेमाल होने वाले फर्जी अकाउंट को फ्रीज भी किया है।

कैसे हुआ खुलासा क्राइम ब्रांच के स्पेशल सीपी रवीन्द्र यादव ने बताया मर्डर केस में एक आरोपी की तलाश में जुटी पुलिस टीम ने सेक्टर-11 में एक अपार्टमेंट से मोहम्मद जाहिद को गिरफ्तार किया। इसके कब्जे से एक लैपटॉप, मोबाइल, कार्ड स्वाइप मशीन, डेबिट कार्ड बरामद किए। पूछताछ में उसने खुलासा किया कि वह लोगों को ठगने वाले गिरोह का हिस्सा है। ये 5जी सर्विस और क्रेडिट कार्ड को एक्टिवेट करने के बहाने ठगी करते हैं। इसके बाद पुलिस ने सात अक्तूबर को फर्जीवाड़े की धाराओं के तहत भी मुकदमा दर्ज कर जांच आरंभ की।

आरोपी मोहम्मद जाहिद नजफगढ़ के ढिचांउ एन्क्लेव का निवासी है। उसने पवन सिंह और उसके दोस्तों के साथ मिलकर ठगी का धंधा शुरू किया। आरोपी पवन सिंह उतम नगर का रहने वाला है। हरि नगर से स्कूल की पढाई करने के बाद उसने मेरठ कॉलेज में सिविल इंजीनियरिंग में दाखिला लिया। पढाई में मन नहीं लगने से उसने छह महीने बाद ही पढ़ाई छोड़ दी थी।

The post 5g और क्रेडिट कार्ड के बहाने अब शुरू हुई ठगी appeared first on Prabhat Bharat.