प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के तत्वाधान में झंझरी ब्लॉक में एक गोष्ठी का आयोजन हुआ जिसमें जिला समन्वयक विजय सिंह और तहसील सदर समन्वयक प्रवीण पांडे ने सोनी कपूर गांव में किसानों को फसल बीमा के बारे में जानकारी दी और किसानों को प्रशिक्षण भी दिया के अधिक से अधिक किसानों को आच्छादित किया जा सके। जिससे इस योजना के तहत अधिक से अधिक किसान इस योजना का लाभ उठा सकें। प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के लाभ के लिए अब कॉमन सर्विस सेंटर पर इसकी सुविधा दी जा रही है किसान इस सुविधा का लाभ अपने ही गांव में CSC के माध्यम से फसल बीमा कराकर उठा सकते हैं। इस कार्यक्रम में सीएससी संचालक हरितोश श्रीवास्तव और गांव के अन्य किसान मौजूद रहे।

